बेटी का बर्थडे मना लौट रहे KGMU के डॉक्टर को शराबियों ने पीटा

0 38

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र में ओवरटेक को लेकर एसयूवी सवार युवकों ने केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर की कार में टक्कर मार दी। डॉक्टर अपनी बेटी का बर्थडे मनाकर लौट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक शराब के नशे में धुत थे।

Related News
1 of 487

यहीं नहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने कार में बैठी महिला सदस्यों से अभद्रता की व सोने की जंजीर लूट ली। पुलिस को सूचना देने पर एसयूवी सवार भाग निकले। डॉक्टर ने गोमतीनगर पुलिस को कार का नंबर बताते हुए तहरीर दी है। गोमतीनगर सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

Comments
Loading...