जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप

0 37

एटा– जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिले के अधिकारी,औचक निरीक्षण के दौरान जिला जज रेणुका अग्रवाल व जिलाधिकारी सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related News
1 of 169

अधिकारियों के जिला कारागार पहुंचते ही कारागार के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वही जिला कारागार का निरीक्षण करने के बाद लौटी जिला जज रेणुका अग्रवाल ने बताया कि यह रूटीन की चेकिंग थी। हालाकि जिला कारागार में सभी व्यवस्थाएं ठीक नजर आई हैं। यह रूटीन चेकिंग महीने में एक बार होती है। जिला कारागार में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई हैं औऱ खाने पीने की व्यवस्था भी ठीक पाई गई हैं।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...