बुर्के को लेकर भाजपा नेता संगीत सोम का विवादित बयान ,जांच के आदेश

0 26

मेरठ — मीडिया में शनिवार सुबह संगीत सोम का बुर्के पर प्रतिबंध से संबंधित बयान का प्रसारण हुआ। चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम से रिपोर्ट देने को कहा। शुक्रवार को भाजपा नेता और सरधना विधायक संगीत सोम ने बुर्के को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

Related News
1 of 590

उन्होंने कहा कि देश, दुनिया में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। बुर्के की आड़ में श्रीलंका में आतंकी घटनाएं हुई हैं तो बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद और लोकतंत्र को बुर्के से खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने फिल्मकार और लेखक का नाम लिए बिना कहा कि वे बुर्के की तरह घूंघट पर प्रतिबंध की बात कहते हैं।

संगीत सोम ने कहा कि क्या घूंघट में आतंकवाद कहीं हुआ है। हर चीज में सांप्रदायिकता लोगों को दिख रही है, जो गलत है। संगीत सोम के विवादित बयान पर संज्ञान लेकर प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्र भूषण वर्मा ने डीएम को फैक्स भेजकर परीक्षण कराकर रिपोर्ट भेजने को कहा है। डीएम ने इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन रामचंद्र को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...