BJP विधायक पर महिला ने लगाए संगीन आरोप, कहा- एक नही कई बार किया रेप

विधायक की पत्नी ने महिला पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप, कांग्रेस ने की डीएनए टेस्ट की मांग

0 3,663

सत्ताधारी BJP के विधायक पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विधायक ने एक नहीं कई बार रेप किया। वहीं महिला के इस सनसनीखेज बयान ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ये आरोप महेश सिंह नेगी पर लगे हैं। वह अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट से विधायक हैं। नेगी ने फिलहाल इन सभी आरोपों को नकारा है।

ये भी पढ़ें..प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात, साले के साथ मिलकर जीजा काटी साली की गर्दन

अलग-अलग स्थानों पर किया रेप

दरअसल महिला ने द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि विधायक महेश सिंह नेगी ने वर्ष 2016 से उसके साथ नैनीताल, दिल्ली, मसूरी तथा देहरादून आदि अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला ने दावा किया कि विधायक से उसकी एक बच्ची भी है और उसका डीएनए टेस्ट कर सत्यता का पता लगाया जा सकता है। महिला का आरोप है कि वह अपनी मां की बीमारी के इलाज के सिलसिले में विधायक से मिली थी।

7 सालों का प्यार और फिर धोखा, युवती ने ...

पत्नी ने महिला पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप
Related News
1 of 1,356

आपको बता दें कि इससे पहले, विधायक की पत्नी रीता नेगी ने भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। रीता ने आरोप लगाया है कि महिला उनके पति को बदनाम कर रही है।

विधायक की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला और उसका परिवार उनके पति को ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रूपये मांग रहा है।उधर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के आदेश दिए है।

कांग्रेस ने डीएनए टेस्ट की मांग

जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महिला व उसकी बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा है कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। प्रीतम ने कहा बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।’

ये भी पढ़ें..मतभेदों के चलते धोनी ने लिया संन्यास?, माही को लेकर इन खिलाड़ियों में दिख चुकी गर्मा गर्मी !

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...