फरवरी से तेजी पकड़ेगा कांग्रेस का आंदोलन

0 24

लखनऊ–उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी जमीन वापस पाने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अगले महीने से पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पार्टी आगामी फरवरी माह से किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से ‘किसान बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। यह मुहिम करीब तीन महीने तक चलेगी। इस आंदोलन के तहत होने वाली पांच विशाल रैलियों में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की केन्द्रीय भूमिका होगी।

Related News
1 of 1,092

उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत फरवरी में पार्टी कार्यकर्ता हर गांव में जाकर किसानों से बाकायदा फार्म भरवाएंगे। उस फार्म में किसानों से पूछकर यह जानकारी भरी जाएगी कि उन्हें उपज का सही दाम मिल रहा है या नहीं। उन्हें खाद, पानी, बीज, बिजली इत्यादि ठीक ढंग से मिल रही है या नहीं। उनका बकाया गन्ना मूल्य दिया गया या नहीं, क्या वे कर्ज से परेशान हैं और उनकी अन्य क्या समस्याएं हैं।

सूत्रों ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश के हर ब्लॉक में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। उसके बाद तहसील मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

Comments
Loading...