यूपी से BJP को उखाड़ने की सौगंध ले सपा में शामिल हुआ यह दिग्गज…

सीएम योगी को राम और खुद को हनुमान बता चर्चा में आए थे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रमुख सुनील सिंह

0 60

लखनऊ — यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान राम और खुद को उनका हनुमान बता चर्चा में आने वाले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रमुख सुनील सिंह अब सपा शामिल हो गए.वहीं सुनील सिंह ने शनिवार को ‘समाजवादी’ होने के बाद उत्तर प्रदेश से भाजपा (BJP) को उखाड़ने की सौगंध ली है.

बता दें कि शनिवार को राजधानी लखनऊ में हुए सपा के एक कार्यक्रम में सुनील सिंह ने सपा में शामिल हुए.इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर प्रदेश के छात्रों, किसानों और महिलाओं को धोखा देने का आरोप भी लगाया.

Related News
1 of 1,083

Image result for हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रमुख सुनील सिंह

गौरतलब है कि सुनील सिंह को सीएम योगी का ‘राइट-हैंड’ माना जाता था. वो वर्ष 2017 में योगी के सीएम बनने से पहले उनके चहेते सिपहसालारों में से एक थे. लेकिन हफ्तेभर पहले एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में हुई मुलाकात से उनका ‘मन’ बदल गया और शनिवार को वो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

Comments
Loading...