17 साल के इस गेंदबाज तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉड,फेंकी 175 Km/h की रफ्तार से गेंद !

0 46

स्पोर्ट्स डेस्क — (ICC) के अंडर 19 विश्व कप के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो चर्चा का विषय बन गया। रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला चर्चा का विषय बन गया है। इस मैच में श्रीलंका के 17 साल के मथीशा पथिराना ने एक ऐसा गेंद डाली जो थी तो वाइड लोकिन उसने हंगामा मचा दिया। दरअसल मथीशा की इस गेंद को क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज रफ्तार गेंद बताया जा रहा है। लाइव टेलिकास्ट के दौरान दिखाए गए रफ्तार के मुताबिक मथीशा की गेंद 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की आंकी गई।

https://twitter.com/aka_viratfan/status/1219176373471703040?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1219176373471703040&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fcricket%2Fbouncer-icc-u19-world-cup-2020-did-17-year-old-sri-lankan-pacer-matheesha-pathirana-balls-fastest-ball-ever-jagran-special-19955041.html

Related News
1 of 252

हालांकि श्रीलंका के 17 साल के तेज गेंदबाज द्वारा 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से की गई गेंद वाकई सही है या फिर तकनीकी खराबी। अब तक इस बात की पुष्ठी आईसीसी ने नहीं की है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद डालने का रिकॉर्ड दर्ज है।अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2003 में 161.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।माना जा रहा है कि किसी भी गेंदबाज के लिए इतनी रफ्तार से गेंद डालना मुमकिन नहीं लगता, अगर श्रीलंका के 17 साल के मथीशा ने 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली है यह अजूबे से कम नहीं होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...