सड़क पर खेल रहे थे बच्चे, अचानक घिसटते हुए आई बाइक और…

0 21

लखनऊ– राजधानी लखनऊ में रफ्तार के कहर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि देखने वाले दंग रह गए। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक मकान के बाहर सड़क पर बैडमिंटन खेल रहे बच्चों को मौत छूकर निकल गई।

Related News
1 of 487

दरअसल रात के समय सूनी पड़ी रोड पर बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी बीच सड़क के छोर से बच्चों की तरफ आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

बाइक सड़क पर पलटकर चिंगारियों छोड़ते हुए गोली की रफ्तार से बच्चों की तरफ बढ़ी। लेकिन गनीमत रही कि समय बच्चे भागकर सड़क के किनारे दुबक गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवाल को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

Comments
Loading...