Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद भारी बवाल, कट्टरपंथियों ने फूंके अवामी लीग और न्यूज चैनल्स के दफ्तर

146

Bangladesh Violence: कट्टरपंथी समूह इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और बड़े पैमाने पर दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ की। हिंसा में कई इमारतों और गाड़ियों में आग लगा दी गई, जबकि कई मीडिया संस्थान भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आ गए।

Bangladesh Violence : कौन है उस्मान हादी, जिनकी मौत पर भड़की हिंसा

दरअसल हिंसा इंकलाब मंच (क्रांतिकारी मंच) के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की। हादी, जो फरवरी के चुनावों में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से संभावित स्वतंत्र उम्मीदवार थे। उनको 12 दिसंबर को बिजोयनगर में दिन दहाड़े सिर में गोली मार दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हादी पर तब गोली चलाई जब वह ढाका के बिजोयनगर के बॉक्स कल्वर क्षेत्र में एक रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। जिसके बाद शरीफ उस्मान हादी को गंभीर हालत में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए सोमवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया। जहां छह दिनों तक चले इलाज के बाद जिंदगी की जंग हार गए।

Bangladesh Violence: मीडिया संस्थानों तोड़फोड़ व आगजनी

उनकी मौत की खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह राजधानी ढाका में तनाव फैल गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कारवान बाजार में प्रोथोम आलो के ऑफिस में तोड़फोड़ की और द डेली स्टार की बिल्डिंग में आग लगा दी। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ इलाकों में पत्रकारों पर हमला किया गया, और उन्हें जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई। सामने में जो पत्रकार दिखा उसकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने तुरंत हाई लेवल बैठक बुलाई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Related News
1 of 1,168

हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला

बीबीसी बांग्ला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका दिया गया और आग लगा दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। उधर हादी की मौत ने पहले से सुलग रहे राजनीतिक माहौल में आग लगा दी। फिलहाल ढाका समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...