बहरायइचः गांधी जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने महात्मा गांधी को किया नमन

। इस अवसर पर पुलिस लाइन में जागृति विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में एसपी ने पौधरोपण किया।

0 186

बहराइच — गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने  पुलिस लाइन में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके फूल अर्पण किए इस मौके पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुये हमेशा सत्य की राह पर चलने की बात कहते हुये उन्हें शपथ दिलाने के बाद वृक्षारोपण किया ।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कहा कि महात्मा गांधी की राह आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर पुलिस लाइन में जागृति विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में एसपी ने पौधरोपण किया। पुलिस लाइन  स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उन्होंने पुरस्कृत किया ।

Related News
1 of 1,674

इन अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल भी वितरित किये गये। वही  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  रविंद्र सिंह ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी  के चित्र पर माल्यार्पण करके फूल अर्पण किए गए।मौजूद पुलिस बल को सत्य व अहिंसा की राह पर चलने की  शपथ दिलायी  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी त्र्यंबक नाथ दुबे, पयागपुर नरेश सिंह ,कैसरगंज ,टीपी द्विवेदी,  संतोष सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह  मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...