रिलीज होते ही इंटरनेट पर लीक हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’

फिल्में लीक करने के लिए मशहूर तमिल रॉकर्स ने 'बाला' को भी किया लीक

0 32

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ रिलीज होने के पहले से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के रिलीज होने से लेकर फिल्म की कहानी तक सब विवाद में रहा. शुक्रवार को रिलीज यह फिल्म खबर आ रही है कि कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर लीक हो गई है. खबरों की माने तो, फिल्में लीक करने के लिए मशहूर तमिल रॉकर्स ने ‘बाला’ को भी लीक कर दिया. इसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर ‘बाला’ को अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Related News
1 of 308

बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम हैं. फिल्म को अमन कौशिक ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. ऑइलाइन पाइरेसी को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिली और फिल्मों का रिलीज से पहले या रिलीज पर लीक होना बढ़ता ही जा रहा है. तमिलरॉकर्स की बात करें तो अब तक कई फिल्मों को लीक किया है. बीते दिनों ही ऐसे ही हाउसफुल 4 भी लीक हुई है.

Comments
Loading...