अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने पहुंची टीम पर हमला, SDM घायल

0 52

नोएडा —  ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के लिए सोमवार को अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.जिला प्रशासन और किसानों में हुई हिंसक झड़प में एसडीएम गुंजा सिंह समेत कई लोगों के घायल हो गए.

Related News
1 of 932

बताया जा रहा है कि एसडीएम के नेतृत्व में जमीन पर कब्ज़ा के लिए पहुंची टीम को किसानों ने कब्ज़ा देने से मना कर दिया. इसके बाद टकराव की स्थिति आ गई. तभी किसानों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस पत्थरबाजी में एसडीएम समेत कई लोग घायल हुए हैं. फ़िलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

Comments
Loading...