अमित शाह को अखिलेश यादव की चुनौती,कह डाली ये बड़ी बात…

0 19

लखनऊ — समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अमित शाह को खुली चुनौती है।अखिलेश ने कहा भाजपा देश को बदनाम कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है लेकिन लोगों का ध्यान बंटाने के लिए भाजपा हिंदू-मुसलमान कर रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। हम उनसे विकास पर बहस करने को तैयार हैं।

Related News
1 of 975

अखिलेश यादव बुधवार को जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का देश की तरक्की और खुशहाली में योगदान रहा है।

अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ में आयोजित रैली में अमित शाह की भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डंके की चोट, ठोक दिया जैसा शब्द हैं। लखनऊ में घंटाघर पर चल रहे प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए महिलाएं सामने आई हैं। धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। नागरिकता कानून के खिलाफ पैसे लेकर प्रचार करने की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का दुष्प्रचार है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...