ब्राह्मणों को ‘भिखारी’ कहना पड़ा महंगा ,मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये गए मंत्री जी

0 23

न्यूज़ डेस्क– दामोदर राउत को उनके विवादित बयान की वजह से मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि एक मंत्री ने करते हुए कहा कि राउत से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मुक्यमंत्री ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।

Related News
1 of 584

राउत ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजकर टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। आपको बता दें कि दामोदर राउत जोकि पारादीप से विधायक हैं, उन्होंने कहा था कि राज्य के किसी भी हिस्से में कोई भी आदिवासी भीख नहीं मांगता, वहीं जगह-जगह पर ब्राह्मण भीख मांगते दिख जाते हैं। ओडिशा में 9 फीसदी ब्राह्मण आबादी है, ऐसे में राउत के बयान के बाद जगह-जगह पर राउत के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउत से इस्तीफा देने के लिए कहा था, लेकिन जब उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्प्णी करने वालों को बर्दाश्त नहीं जाएगा, मैंने राउत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।  दामोदर राउत ना सिर्फ नवीन पटनाय के मंत्रिमंडल में मंत्री थे बल्कि वह बीजू जनता दल लके उपाध्यक्ष भी हैं। पटनायक ने कहा कि राउत की बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को पत्र भी भेजा गया है। इससे पहले भी राउत विवादों में घिर चुके हैं, उन्होंने आंगनवाड़ी सेविकाओं के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...