accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी

0 119

बहराइच: नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर चौकी अंतर्गत स्थित ग्राम सेमरहना और गुढ पेट्रोल पंप के बीच तेज रफ्तार पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी।

Related News
1 of 163

हादसे में बाइक पर बैठी एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई । वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग नैनिहा के लिए जा रहे थे जब वो गूड पहुंच कर नैनिहा की तरफ जाने लगे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी । जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिये भेजा गया है । जहां पर उनका इलाज चल रहा है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...