आज का भाग्यफलः28 अक्टूबर 2017

0 24

मेष-कार्यपद्धति सुधरेगी। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। धनार्जन होगा। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृष-व्यवसाय ठीक चलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सोचा हुआ कार्य वक्त पर होने से हर्ष रहेगा।

मिथुन-चोरी, चोट, विवाद व रोग इत्यादि से हानि संभव है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें। आवेश पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

कर्क-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन कार्य की योजना के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं। नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कर्ज आसानी से प्राप्त होगा।

Related News
1 of 555

तुला-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। कार्यसिद्धि होगी। सम्मान मिलेगा। संघर्ष के बावजूद धन के साधन बनेंगे।

वृश्चिक-मेहनत का फल मिलेगा। पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी मिलेंगे। जोखिम न लें। लाभ होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

धनु-रिश्तेदारी में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

मकर-बेरोजगारी दूर होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। मेहनत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य बनेंगे।

कुंभ-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए कार्य के लिए लोन लेंगे।

मीन-लेनदारी वसूल होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र की सभी समस्याएं दूर होंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...