कांग्रेस का तगड़ा दांव :नामांकन के आखिरी दिन बदला मेयर प्रत्याशी, डिप्टी CM के रिश्तेदार को दिया टिकट

0 19

लखनऊ– निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। सभी दलों के प्रत्याशी नामांकन करने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, मंगलवार को उस वक्त नया मोड आया जब कांग्रेस ने अचानक अपने मेयर उम्मीदवार को बदल दिया। कांग्रेस ने प्रेमा अवस्थी को पार्टी का नया उम्मीदवार घोषित किया।

Related News
1 of 103

 

कांग्रेस ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कुसुम शर्मा को पहले उम्मीदवार बनाया था। कुसुम शर्मा आगरा की रहने वाली हैं। इनके पिता बैनाथ शर्मा जिला जज रहे हैं। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के करीबी होने का फायदा मिला था। कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन 1.30 बजे अपना मेयर प्रत्याशी बदल दिया।

कांग्रेस ने कुसुम शर्मा की जगह प्रेमा अवस्थी को उम्मीदवार बना दिया। प्रेमा अवस्थी UPCCC की जनरल सेक्टरी हैं। इसके साथ ही प्रेमा अवस्थी प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समधी हैं।

Comments
Loading...