जब सीएम के भाषण से पहले बजा गाना ” क्या हुआ तेरा वादा “

0 36

मुंबई —मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में धनगर समाज के एक सम्मेलन में भाग लेने गए थे। जैसे ही वह मंच पर भाषण देने खड़े हुए ‘क्या हुआ तेरा वादा… ‘ गाना बजने लगा।

Related News
1 of 664

दरअसल तीन साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनगर समाज से वादा किया था कि सत्ता में आते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में वह धनगर समाज को आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कराएंगे। मुख्यमंत्री को उनके इसी वादे की याद दिलाने के लिए सुनियोजित तरीके से उनके भाषण से पहले यह गाना बजाया गया। 

हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धनगर समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि ‘मैं अपना वादा भूला नहीं हूं और दिसंबर के बाद धनगर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।’ धनगर समाज को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने सोलापुर विश्वविद्यालय को अहिल्याबाई होलकर का नाम दिए जाने का भी ऐलान किया। 

Comments
Loading...