PM Modi ने नाम नया रचा, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले राजनेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ यह उपलब्धी हालिस की। PM मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करने के साथ ही पवन चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह एक दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो दशकों की निरंतर जनसेवा और नेतृत्व को दर्शाती है। इससे पहले PM मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास सीएम के तौर पर काम करने का सबसे लंबा अनुभव है।
PM Modi के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां
गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले पीएम
मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा पूर्व अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री
आजादी के बाद जन्मे भारत के पहले प्रधानमंत्री
लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019 और 2024) जीतने वाले राजनेता
4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री और 3 बार प्रधानमंत्री
17 सितंबर को जन्मे नरेंद्र मोदी 6 साल की उम्र में ही महागुजरात आंदोलन जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही थी का हिस्सा बने। इसके बाद, आठ साल की उम्र में वे RSS में शामिल हो गए। 7 अक्टूबर, 2001 को 51 साल की उम्र में मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। यह एक ऐसी उपलब्धि थी जो उन्होंने बिना पहले कभी विधायक (MLA) रहे हासिल की। इन 24 साल के दौरान उन्होंने 14 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा की और अब वे देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
RSS के जरिए राजनीति में रखा कदम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार हुआ था। उनका बचपन कठिनाईयों से भरा रहा। उन्होंने अपने पिता के साथ चाय भी बेची है। पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक प्रचारक के रूप में की थी। 1985 में भाजपा में शामिल होने के बाद, उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।
PM मोदी का राजनीतिक सफर
नरेंद्र मोदी ने 2001 में पहले बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। गुजरात के चार बार (2001, 2002, 2007 और 2012) मुख्यमंत्री रहे। फिर 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वे देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 2014 और 2026 के बीच हुए तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की है और लगातार प्रधानमंत्री बने रहे हैं। नरेंद्र मोदी भारत के 14वें और वर्तमान प्रधानमंत्री हैं, जो 26 मई 2014 से लगातार पद पर बने हुए हैं। उनकी लोकप्रियता बेजोड़ है। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे लोकप्रिय और गतिशील नेता हैं। विकास के अपने अनोखे मॉडल के कारण वे आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने भारत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई योजनाएँ लागू की हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की स्थिति को मज़बूत किया है।
PM मोदी ने इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड, नेहरू से अब पीछे
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 4,077 दिनों तक (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक) सेवा की थी। वहीं 22 मार्च 2026 तक, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के 4,318 दिन पूरे कर लिए हैं।
हालांकि, प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। उन्होंने 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक इस पद को संभाला जो कुल मिलाकर 6,126 दिनों का लगातार कार्यकाल था। PM मोदी अभी नेहरू के रिकॉर्ड से 1,812 दिन पीछे हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए, उन्हें 2029 के बाद भी प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा जारी रखनी होगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)