Amit Shah Birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर PM मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई

139

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में जन्मे अमित शाह आज 61 साल के हो गए हैं। देश-विदेश से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं, वहीं पीएम मोदी समेत नेताओं उन्हें शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने एक्स-पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके समर्पण और मेहनती स्वभाव की व्यापक प्रशंसा हुई है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं कि प्रत्येक भारतीय को सुरक्षा और सम्मान का जीवन जीने का अवसर मिले। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

जेपी नड्डा ने दी शुभ कामनाएं

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से अपने संदेश में कहा, “मेरी और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठनात्मक कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के उन्मूलन की आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही देश को नक्सल मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंची है। आपने संगठन विस्तार और विचारों के सशक्तीकरण, दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Related News
1 of 1,749

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे सहयोगी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अत्यंत परिश्रमी और दृढ़निश्चयी स्वभाव के अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कार्यरत हैं। मैं ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और बेहतरीन रणनीतिकार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...