Lucknow: कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी अनोखी होर्डिंग, राहुल गांधी को राम तो अजय राय को दिखाया लक्ष्मण

138

Rahul Gandhi Ram Poster : देशभर में गुरुवार को विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर जगह-जगह कई बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस (Congress) कार्यालय के बाहर एक अनोखी होर्डिंग लगाई गई थी, जो विषय बनी हुई है। दरअसल इस होर्डिंग में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) को भगवान श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लक्ष्मण की भूमिका में दिखाया गया है।

Lucknow Poster War: कांग्रेस दफ्तर में एक अनोखा होर्डिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में रावण के 10 सिर दिखाए गए हैं, जिन पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, चुनाव आयोग (EC), सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही के नाम लिखे गए हैं। राहुल गांधी को रावण रूपी इन मुद्दों पर तीर चलाते दिखाया गया है।

कांग्रेस के युवा नेता ने लगवाई होर्डिंग

कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा यह होर्डिंग खुद को लखनऊवासी बताने वाले कांग्रेस के युवा नेता आर्यन मिश्रा ने लगाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होर्डिंग में वर्तमान समस्याओं को रावण के रूप में चित्रित करके केंद्र और राज्य सरकारों पर हमला बोला गया है, जबकि राहुल गांधी को बुराई के विजेता भगवान राम के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में चित्रित किया गया है। इस होर्डिंग में रावण के दस सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी, वोट चोर, चुनाव आयोग (ED), सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही जैसे मुद्दे लिखे गए हैं।

Related News
1 of 1,077

हर तरफ हो रही होर्डिंग की चर्चा

गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से वोट चोरी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा, हाल ही में जिन मुद्दों पर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्हें रावण के सिर के रूप में दर्शाया गया है। फिलहाल, यह होर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...