Lucknow Airport पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, बना देश का पहला हवाई अड्डा बना

25

Lucknow Airport : लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लखनऊ में फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए समय की बचत भी करेगी।

Lucknow Airport : अमित शाह ने क्या कुछ कहा-

इस अवसर पर, उन्होंने हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर स्थापित समर्पित काउंटरों का भी अनावरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाना है। इस सुविधा के लागू होने से यात्रियों को काउंटरों पर तेज़ी से निकासी मिलेगी और भीड़भाड़ कम होगी। इसे अपनाकर, CCSIA ने एक बार फिर यात्री अनुभव को बेहतर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि तकनीकी उपकरणों के साथ-साथ हमें विश्वास बढ़ाने वाले के रूप में भी काम करना चाहिए और आज का कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वप्न – गति, पैमाने और दायरे को एफटीआई-टीटीपी में समाहित करके यात्री सुविधा बढ़ाने के प्रयास का अगला चरण आज से शुरू हो रहा है।

Related News
1 of 1,119

गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और आव्रजन ब्यूरो के सहयोग से इस कार्यक्रम का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। पंजीकरण प्रक्रिया: इच्छुक व्यक्ति एफटीआई-टीटीपी में शामिल होने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद, आव्रजन ब्यूरो ‘विश्वसनीय यात्रियों’ की एक श्वेतसूची का सत्यापन और तैयारी करेगा। इसके बाद, चयनित प्रतिभागियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) या हवाई अड्डे पर नामांकन केंद्रों पर बायोमेट्रिक डेटा उपलब्ध कराना होगा। सीसीएसआईए प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से भारत की विमानन प्रणाली में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को निर्बाध बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...