PM Modi ने तोड़ा इंदिरा गांधी का बड़ा रिकॉर्ड, बने भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

15

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अभी भी इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी से लेकर 1964 तक लगातार 16 साल 286 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं। जबकि पीएम मोदी 4078 दिनों से इस पद पर हैं।

PM Modi: इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा

स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 2019 में दोबारा और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनका कार्यकाल 2029 तक रहेगा। 25 जुलाई 2025 को उन्होंने अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के बाद, एकमात्र ऐसे पीएम हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं। मोदी किसी गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले भी हैं।

Related News
1 of 746

सबसे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री बनने से पहले, नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने सबसे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...