Rafale: समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, इस अहम डील को मिली मंजूरी

0 204

भारतीय नौसेना की ताकत में और इजाफा होने वाला है। भारत सरकार ने इंडियन नेवी को लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल (rafale) के चयन की घोषणा की है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। डसॉल्ट एविएशन ने यह जानकारी दी है।

यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल (rafale) ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक के विनिर्देशों के अनुकूल है। यह जानकारी डसॉल्ट एविएशन की ओर से भी आई है।

ये भी पढ़ें..Chandrayan-3 Launch: बादलों को चीरते हुए चांद पर इतिहास रचने निकला चंद्रयान-3

समुद्र में बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Related News
1 of 1,187

गौरतलब है कि इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने मंजूरी दे दी है। इसके नौसेना में शामिल होने से ताकत के साथ-साथ सैन्य कौशल भी बढ़ेगा। भारतीय अधिकारियों द्वारा शुरू की गई कवायद का नतीजा बताया जा रहा है।

इससे समुद्र में भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी और भारत राफेल के दोनों संस्करणों (वायु और नौसेना) को अपने बेड़े में शामिल करने वाला शक्तिशाली देश बन जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल पहले ही खरीदे जा चुके हैं।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...