Amarnath Yatra: बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

0 177

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह शहर से अमरनाथ यात्रियों (Amarnath Yatra) के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे में शामिल 3,300 लोग भगवती नगर यात्री निवास से 159 सुरक्षा वाहनों से रवाना हुए। जत्थे में शामिल 3300 लोग 159 सुरक्षा वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हु। यह जत्था कश्मीर घाटी के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान भगवती नगर पूरी तरह से भोले के रंग में रंग गया।

जम्मू से तड़के करीब साढ़े चार बजे अमरनाथ (Amarnath Yatra) तीर्थयात्रियों के काफिले रवाना किया गया। वीरवार को श्रद्धालुओं का यह जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था। पहली बार अमरनाथ यात्रियों को भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए जा रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालु पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा की ओर बढ़ेंगे। बालटाल मार्ग से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन कर वापस लौट आएगा।

ये भी पढ़ें..मायावती ने PM मोदी को दे डाली नसीहत, मुसलमानों को लेकर कह ये बड़ी बात !

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से तड़के करीब साढ़े चार बजे रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के काफिले में सबसे आगे सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी भी शामिल है। जत्थे के साथ और उनके पीछे भी सुरक्षाकर्मियों के वाहन रवाना हुए। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों के गुजरने के दौरान हाईवे आम यात्रियों के लिए बंद रहेगा। वहीं, वीरवार को दिनभर देशभर से श्रद्धालुओं का जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिन श्रद्धालुओं को शुक्रवार को पहले जत्थे में रवाना होना है, उन्हें वीरवार को भगवती नगर स्थित यात्री निवास में प्रवेश दिया गया।

Related News
1 of 1,155

बता दें कि इस बार भी श्रद्धालुओं को जम्मू में जत्थे में शामिल हुए बिना सीधे कश्मीर की तरफ यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। पहले जत्थे के शुक्रवार देर शाम तक कश्मीर में यात्रा (Amarnath Yatra) के आधार शिविर बालटाल (गांदरबल) और पहलगाम के नुनवन (अनंतनाग) पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार, एक जुलाई को दोनों आधार शिविरों से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया जाएगा और यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। 62 दिन की यह यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...