Lakhimpur Khiri: शारदा नदी में नहाते समय बड़ा हादसा, तीन लड़कियां डूबी

0 236

लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शारदा नदी में नहाने गयीं तीन किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। तीनों खेत में काम कर रहे अपने-अपने पिता को भोजन देने के बाद लौट रही थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। दो किशोरियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। वहीं एक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें..पापुआ न्यू गिनी में पहुंचे PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री मारापे ने छुए पैर

भीरा थाना प्रभारी के मुताबिक लगभग पांच किशोरियां खेत में काम कर रहे अपने-अपने पिता को भोजन देने के लिए थीं। भोजन देने के बाद लौटते समय सभी बंसी नगर पिपरिया भूड़ के पास शारदा नदी में नहाने चली गईं। नहाते समय अचानक तीन लड़कियां चंपा (17), सीमा (15), करिश्मा (15) गहरे पानी में डूबने लगी। दो लड़कियां पानी से निकलकर दौड़ते हुए घर पहुंचीं और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Related News
1 of 925

जिसके बाद परिजन आनन-फानन में नदी के पास पहुंचे लेकिन तीनों लड़कियां को कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को लड़कियों की तलाश करने के लिए लगाया। लगभग एक घंटे बाद गोताखोरों ने चंपा और सीमा के शव को बरामद कर लिया है। वहीं करिश्मा की तलाश अभी भी जारी है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...