IPL 2022: धोनी ने किया खुलासा, किसके कहने पर जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत तो कुछ ख़ास नहीं हुई थी।

0 327

 आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत तो कुछ ख़ास नहीं हुई थी। लेकिन अब लग रहा है कि सीएसके की टीम में एक बार फिर से बाकी की टॉप टीमों से मुकाबला करने का हौसला बुलंद होता हुआ दिख रहा हैक्योंकि जडेजा ने फिर से सीएसके की कमान धोनी के हांथों में सौंप दी हैवहीं एमएस धोनी के कप्तानी संभालते ही CSK की टीम मैदान पर बदली हुई नज़र आईबता दें कि कल का दिन सीएसके के लिए बहुत ही शानदार रहा। SRH को हराकर सीएसके की टीम का यह 15वें सीजन का तीसरा जीत रहावहीं जीत के बाद धोनी ने जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया है।  

कप्तानी सम्हालने पर धोनी ने जडेजा को लेकर बोले अहम बातें:  

दरअसल, आईपीएल के शुरू होते ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दिया थाउसके बाद फ्रेंचाइजी ने टीम का कप्तान रविन्द्र जडेजा को बना दिया थालेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार खराब जा रहा था और साथ ही प्रेशर की वजह से उनके खेल इसका असर नजर आ रहा थाजिसके वजह से उन्होंने खुद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दीवहीं एक बार फिर से महेंद्र सिंह के हांथों में सीएसके की कप्तानी सौंप दी गईवहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने कहा कि कप्तानी का असर जडेजा के प्रदर्शन पर हो रहा थाइस वजह से जडेजा अच्छा नहीं कर पा पहे थेजिस वजह से यह फैसला लेना पड़ाताकि, जडेजा बिना दबाव के मैदान पर अपना 100 फीसदी दे सके   

मैदान पर मानसिक मजबूती बेहद जरूरी: धोनी   

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतने के बाद धोनी ने बात चीत करते हुए कहा कि, ‘बतौर कप्तान आपको मानसिक मजबूत होना बेहद जरूरी होता हैअगर आप मानसिक तौर पर मजबूत हैं तो ज्यादा बेहतर कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा टीम में ज्यादा योगदान देना चाहते हैंइसके अलावा आपको यह भी खयाल रखना होता है कि कौन कौन से खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगेइसके बाद भी बतौर कप्तान कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। 

Related News
1 of 365

अभी बाकी है सीएसके की उम्मीदें:   

एमएस धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपर किंग्स काफी बेहतर टीम नज़र आई। कल के प्रदर्शन से CSK की उम्मीदें टूर्नामेंट में अब भी ज़िंदा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की कप्तानी में जडेजा और टीम के बाकी खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...