हिंदू व्यापारी के घर पल रही मछली के शरीर पर दिखा ऐसा निशान, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ड्राईक्लीन के व्यापारी अंकुर के एक्वेरियम में एक मछली पल रही है, जिसके शरीर पर उर्दू में एक तरफ 'अल्लाह ' और दूसरी तरफ 'मोहम्मद ' लिखा हुआ है।

0 1,387

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ड्राईक्लीन के व्यापारी अंकुर के एक्वेरियम में एक मछली पल रही है, जिसके शरीर पर उर्दू में एक तरफ ‘अल्लाह ‘ और दूसरी तरफ ‘मोहम्मद ‘ लिखा हुआ है। ऑस्कर प्रजाति के इस मछली को देखने के लिए भीड़ जमा हो जा रही है और लोग इसकी मुंहमांगी कीमत भी लगा रहे हैं। अंकुर ने बताया कि वह 10 साल पहले इस मछली को खरीद कर ले आए थे, जैसे जैसे मछली बड़ी होती गई उसके शरीर पर यह निशान आते गए।

क्या है सच्चाई:

अंकुर को उर्दू नहीं आने के कारण उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी , पर उनके यहां ही काम करने वाले कारीगर की नजर एक दिन मछली पर पड़ी तो उसने यह बात अंकुर को बताई। अंकुर ने अपने कारीगर के बात की पुष्टि करने के लिए कई उर्दू जानकारों को बुलाया। सभी ने मछली को ध्यान से देखने के बाद यही कहा कि स्पष्ट रूप से मछली के शरीर पर अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है। इसके बाद यह खबर पूरे शहर में फैल गई और इस चमत्कारी मछली को देखने और इसके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया। कितने ही लोगों ने अंकुर से इस मछली के बदले में लाखों रुपए देने का प्रस्ताव रखा लेकिन अंकुर राजी नहीं हुए।

 

Related News
1 of 1,221

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...