पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

दिल्ली के रंजीत नगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आया है ।

0 1,284

दिल्ली के रंजीत नगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आया है । यहां एक पड़ोसी ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गया। नाबालिग बच्ची का हालत गंभीर बनी हुई है और दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा और (POCSO Act) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा:

घटना शुक्रवार की है जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके पड़ोसी ने उसे एक सुनसान जगह पर फुसलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जहां आरोपी को व्यस्त सड़क पर नाबालिग लड़की के साथ देखा गया था।  वीडियो में नाबालिग लड़की को बाद में आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर उसका पीछा करते देखा गया। घटना का पता तब चला जब नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी।लड़की का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि वह एक अस्पताल में निगरानी में है।

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी की नोटिस:

Related News
1 of 809

दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।  पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल था।इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...