नहीं रहीं बालिका वधू की ‘दादी सा, 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस…

0 234

टीवी का मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का मुंबई में निधन हो गया है। सुरेखा ने 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली। सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें..दुल्हन के सिर से गिरी ‘विग’ देखकर दंग रह गया दूल्हा, फिर नई नवेली पत्नी के साथ जो किया…

सुरेखा लंबे समय तक अस्पताल थी

मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा (Surekha Sikri) जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था।

वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था।

किस्सा कुर्सी का’ से किया था डेब्यू

Related News
1 of 277

खबरों की मानें तो साल 2020 में सुरेखा (Surekha Sikri) ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं।

उल्लेखनीय है कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुरेखा को सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनके निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...