राजधानी में सीएम कार्यालय के कंप्यूटर सर्वर रूम में लगी आग

0 14

लखनऊ– मंगलवार सुबह एनेक्सी के पंचम तल पर बने सीएम ऑफिस में एक ब्लोअर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। प्रदेश की राजधानी में सर्वाधिक सुरक्षित जोन माने जाने वाले मुख्यमंत्री के कार्यालय एनेक्सी (लाल बहादुर शास्त्री भवन) के कंप्यूटर सर्वर रूप में आग लगने से महकमे में हड़कंप मच गया।

Related News
1 of 296

सीएम कार्यालय के पंचम तक पर धुआं उठता देख कर्मचारियों के साथ ही अधिकारी भागने लगे। वहां पर आग की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। इससे पहले कि आग बेकाबू होकर विकराल रूप लेती मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत ही आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पा लिया। सीएम ऑफिस में कर्मचारी की मुस्तैदी से आग की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

 

Comments
Loading...