गुजरात में बीजेपी को तगड़ा झटका, 10 पार्षद हुए कांग्रेस में शामिल

0 14

न्यूज़ डेस्क– पश्चिम बंगाल में किरकिरी के बाद भाजपा को अब गुजरात में असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। मेहसाणा नगरपालिका सीट राज्‍य में सत्‍तारूढ़ भाजपा के हाथ से निकल गई है। एक साल पहले कांग्रेस के दस पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे।

Related News
1 of 296

अब वे वापस कांग्रेस में चले गए हैं। पिछले साल कांग्रेस के 10 पार्षदों ने पाला बदला और भाजपा में शामिल हो गए। इनमें उनके नेता रायबेन पटेल भी शामिल थे। बता दें कि एक साल पहले कांग्रेस के दस पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। अब वे वापस कांग्रेस में चले गए हैं। गुजरात में पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला है। दरअसल, नवंबर, 2015 में नगरपालिका के लिए चुनाव हुए थे। मेहसाणा नगरपालिका में कांग्रेस 44 में से 29 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, जबकि भाजपा के खाते में 15 सीटें आई थीं। कांग्रेस तकरीबन एक साल तक मेहसाणा में सत्‍ता में रही थी। पिछले साल कांग्रेस के 10 पार्षद पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें उनके नेता रायबेन पटेल भी शामिल थे। भाजपा ने उन्‍हें ही नगरपालिका का अध्‍यक्ष बना दिया था। 

 

Comments
Loading...