जब प्रभारी मंत्री ने पढे कसीदे- हमारी सरकार में घोटाले प्रकाश में आ रहे हैं और…

उन्होंने यूपी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया

0 41

बदायूं: जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायन चौधरी (Lakshmi Narayan Choudhary) ने जिले का एक दिवसीय दौरा किया , जहां उन्होंने यूपी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया और सीएम योगी की जमकर तारीफ की।

प्रभारी मंत्री ने सरकार के तीन साल के कामों को गिनाया, कोरोना पर दी ये सलाह…

Related News
1 of 670

लक्ष्मी नारायन चौधरी (Lakshmi Narayan Choudhary) ने जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुच कर कोरोना से वचाव की तैयारियों को परखा। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया । उन्होंने यूपी सरकार के तीन सालों की उपलब्धियों को गिनाया और सीएम योगी और सरकार की जमकर तारीफ की ।

मंत्री जी तारीफ करते करते यहां तक कह गए कि हमारी सरकार में घोटाले प्रकाश में आ रहे हैं तो उन पर कार्यवाही भी हो रही है।दूसरी सरकारों में घोटालो में कार्यवाही ही नही होती थी इसलिए घोटाले प्रकाश में ही नही आते थे।अभी हाल ही मे सिंचाई विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर पर एफआईआर हुई है।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं)

Comments
Loading...