पीएम मोदी ने की शिकायत,मेरे ही एसएमएस का रिप्लाई नहीं करते पार्टी सांसद

0 15

नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सांसदों के रवैये से नाराज हैं। गुरुवार को संसद में तीन तलाक बिल पेश होने से पहले भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत सभी बीजेपी सांसदों ने भाग लिया।

Related News
1 of 665

इसी मीटिंग में पीएम ने सांसदों के रवैये पर सवाल उठाए। पीएम ने कहा कि पार्टी के सांसद ही नरेंद्र मोदी ऐप को कई-कई दिनों तक नहीं देखते और ना ही मेरे एसएमएस का रिप्लाई करते हैं। बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह कई बार सुबह के वक्त सांसदों को गुड मॉर्निंग का एसएमएस करते हैं लेकिन कुछ सांसदों को छोड़ कोई भी इसका रिप्लाई नहीं करता है। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि आप लोग नरेंद्र मोदी ऐप को देखा करें और उसका इस्तेमाल किया करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के ज्यादातर सांसद ऐप को नहीं देख रहे हैं।

Comments
Loading...