चम्बल नदी का पुल बना सुसाइड प्वाइंट,आधे घंटे में दो ने किया आत्महत्या का प्रयास

0 25

इटावा– इटावा में स्थित चम्बल नदी का पुल सुसाइड पॉइंट बन गया है। सुबह – सुबह दो लोगों ने इस पल से आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमे से एक युवक का सुराग नहीं लग पाया है ; जबकि दूसरा युवक खुद ही बाहर आ गया। थाना सहसो क्षेत्र के चम्बल नदी पर बने पुल पर सुबह साइकिल सवार एक युवक ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Related News
1 of 103

उसी के आधे घण्टे बाद ही बाइक सवार युवक ने भी बाइक को पुल पर छोड़ चम्बल नदी में छलांग लगा दी। लेकिन सनकी बाइक सवार युवक तैरता हुआ किनारे आ गया। वहीं दूसरी तरफ डायल 100 बाइक सवार उस युवक को बचाने की वाहवाही खुद ही ले रही है। लेकिन पुलिस साइकिल सवार चम्बल में कूदने वाले का अभी तक पता नही लगा पाई है। इससे पहले भी इस पुल से कई लोग कूदकर आत्महत्या कर चुके है।  

रिपोर्ट – विवेक दुबे , इटावा 

 

Comments
Loading...