लखनऊः घंटाघर के बाहर CAA के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन 5वें दिन भी जारी

प्रर्दशन के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी धरनास्थल पहुंची

0 20

लखनऊ — नागरिकता संशोधन कानून (CAA) एनआरसी व एनपीआर के विरोध में शुक्रवार से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुआ महिलाओं का धरना मंगलवार को 5 वें दिन भी जारी रहा। वहीं पुलिस ने सोमवार देर शाम शायर मुनव्वर राणा की दो बेटी सुमैया और फौजिया समेत 125 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धरने पर बैठी महिलाएं सीएए को वापस लेने की मांग कर रही हैं।

बता दें कि सीएए और एनआरसी के विरोध में पुराने लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन शुक्रवार को शुरू हुआ था। दरअसल खुले आसमान के नीचे पिछले शुक्रवार से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर पुराने लखनऊ स्थित घंटाघर के सामने प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ बच्चे भी हैं।

Related News
1 of 479

इन महिलाओं का कहना है कि सरकार जब तक सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती है तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेंगी।इससे पहले प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया था कि काफी सर्दी होने के बावजूद पुलिस ने शनिवार की देर रात उनके कंबल जब्त कर लिए गए। हालांकि पुलिस ने एक बयान जारी कर इस पर सफाई दी गई थी।

Related image

वहीं प्रर्दशन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर सबको चौंका दिया। हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं हो पा रही है कि टीना वहां कब पहुंची थीं।

Comments
Loading...