बाबा रामदेव ने दीपिका पादुकोण को दी ये सलाह…

स्वामी रामदेव ने कहा दीपिका पादुकोण को उनके जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिए

0 27

मनोरंजन डेस्क — योग गुरू बाबा रामदेव ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिक पादुकोण को सलाह दी है.दरअसल बीते दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘छपाक’ की रिलीज से पहले जेएनयू प्रोटेस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने पहुंची थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा रही. दीपिका का इस तरह जेएनयू प्रदर्शन में जाना कई लोगों को रास नहीं आया.दीपिका के इस कदम पर जमकर राजनीति हो रही है. इस बाबा रामदेव ने दीपिका सलाह दे डाली.

Related News
1 of 1,454

बाबा रामदेव ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों की ‘सही समझ’ हासिल करने के लिये बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उन जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिये.

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दीपिका में अभिनय की दृष्टि से कुशलता होना अलग बात है. लेकिन सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों का ज्ञान हासिल करने के लिये उन्हें देश के बारे में और पढ़ना-समझना पड़ेगा. यह समझ हासिल करने के बाद ही उन्हें बड़े निर्णय लेने चाहिये.उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण को स्वामी रामदेव जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिए जो उन्हें ऐसे मुद्दों पर सही बात बता सके.

Comments
Loading...