लखनऊः बढ़ाई गई पाबंदी, अब इस तारीख तक बंद रहेगा इंटरनेट

0 62

लखनऊ–विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। अब लखनऊ में इंटरनेट सेवा 25 दिसंबर को रात 8 बजे तक बंद रहेगी।

Related News
1 of 1,124

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नोटिफेकिशन जारी करके बताया कि लखनऊ में मोबाइल इंटरनेट सेवा 25 दिसंबर को रात 8 बजे तक बंद रहेगी। राजधानी में पांच दिनों से बंद मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस सर्विस सोमवार को भी शुरू नहीं हुई। सोमवार रात करीब 11.30 बजे ऑपरेटरों को बुधवार रात 8 बजे तक प्रतिबंध बढ़ाने का मौखिक आदेश दे दिया गया।

ऐसे में क्रिसमस पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मोबाइल इंटरनेट बंद होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलें आ रही हैं। बता दें कि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की सुविधाएं जारी हैं।

Comments
Loading...