नागरिकता बिल के खिलाफ उपवास पर बैठे शिवपाल,GPO तक पैदल मार्च

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे शिवपाल ने कहा कि इस कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध ही नहीं विद्रोह की स्थिति है

0 37

लखनऊ — नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश भर में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच राजनीतिक दल भी मौका चूकना नहीं चाहते हैं। कोई धरना दे रहा है तो कई इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगा रहा है। इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठ गए हैं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे शिवपाल ने कहा कि इस कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध ही नहीं विद्रोह की स्थिति है। सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।

दरअसल नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर बुधवार को प्रसपा लखनऊ में आंदोलन कर रही है। इस दौरान पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून का हम विरोध करते हैं। यह देश हित में नहीं है। इस कानून से देश की एकता और अखंडता को खतरा है। उन्होंने कहा कि देश में अमन और शांति के लिए उपवास रखा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते ही संविधान बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ विरोध किया जा रहा है।

Related News
1 of 1,073

यही नहीं शिवपाल ने धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ जीपीओ तक पैदल मार्च का एलान किया है। दरअसल शिवपाल यादव योगी सरकार के घेरते हुए कहा कि यूपी में विकास, भुखमरी, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से मुकाबला करने में सरकार फेल नजर आ रही है। देश और प्रदेश के अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून का हम पुरजोर विरोध करते हैं। इसमें मुस्लिमों को सूची से बाहर किया जाना न्याय नहीं है।उधर शिवापाल के इस रुख को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

Comments
Loading...