मशहूर टीवी एक्टर ने शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

0 32

मनोरंजन डेस्क — मशहूर टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में नजर आए एक्टर करण ओबेरॉय को रेप केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण पर महिला संग रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है।वहीं  मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में सेक्शन 376 (रेप) और 384 के तहत केस दर्ज है।

Related News
1 of 306

पुलिस के मुताबिक, करण ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप किया था। एफआईआर में आरोप है कि करण ने ना सिर्फ महिला के साथ रेप किया बल्कि इस हरकत को कैमरे में भी कैद किया। एक्टर ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसों की जबरन वसूली की। करण ने पीड़ित महिला को धमकाया कि अगर वो पैसा नहीं देगी तो उसका वीडियो रिलीज कर दिया जाएगा।

करण को पिछली बार अमेजॉन प्राइम की बेव सीरीज इनसाइड एज में देखा गया था। बता दें, करण ओबेरॉय ने 1995 में सीरियल स्वाभिमान से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। स्वाभिमान में करण ने बॉबी का रोल अदा किया था।

Comments
Loading...