करण के स्टूडेंट बनेगे टाइगर श्रॉफ, पोस्टर रिलीज 

0 16

मनोरंजन डेस्क –‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट की भूमिका निभाएंगे. ये पोस्टर आज जाने माने डायरेक्टर करन जौहर ने रिलीज किया.वही सुबह से ही इस पोस्टर सोशल मीडिया धमाल मचा के रखा है इस पोस्टर को खूब पसंद किया जा रहा है.

 

Related News
1 of 55

बता दें कि करन जौहर ने फैंस के साथ फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘फ्रैंचाइजी जारी….कॉलेज ने अपने नए छात्र के लिए द्वार खोल दिए हैं…टाइगर श्राफ…पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित….’’ पोस्टर में बडे़-बड़े अक्षरों में ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर2’’ लिखा नजर आ रहा है और नाम के ऊपर टाइगर श्राफ लेटे हैं. वहीं इसके नीचे लिखा है ‘‘एडिमशन ओपेन 2018’

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता टाइगर श्राफ ने लिखा, ‘‘मुझे सबसे अच्छे स्कूल में दाखिला देने के लिए करण जौहर सर और पुनीत मल्होत्रा का शुक्रिया.वही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस पोस्टर के बारे में लिखा, ‘‘बेहतरीन, अगले बैच के लिए उत्साहित हूं.’’ फिल्म कलाकार नील नितिन मुकेश, नेहा धूपिया और रकुल प्रीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर की सराहना की है.आपको बता दें कि ये 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्वल है. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था.

 

Comments
Loading...