कांग्रेस व‍िधायक अजय कपूर ने अखिलेश पर दिया व‍िवाद‍ित बयान , केस दर्ज़

0 28

कानपुर– न‍िकाय चुनाव में प्रचार करने पहुंचे गोव‍िंदनगर व‍िधानसभा के पूर्व कांग्रेस व‍िधायक अजय कपूर ने सीएम पर व‍िवाद‍ित बयान द‍िया है। उन्होंने ब‍िना नाम ल‍िए और अपनी जेब की तरफ इशारा करते हुए कहा, प‍िछली बार का सीएम (अख‍िलेश यादव) मेरे यहां (जेब) था। इस बार का थोड़ा गड़बड़ है, लेक‍िन ठीक हो जाएगा।

Related News
1 of 103

अजय कपूर न‍िर्दलीय प्रत्याशी स‍िद्धार्थ स‍िंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी मौजूद थे। 

बता दें, अजय कपूर अपने बयान से पलट गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी आद‍ित्यनाथ को संत और अख‍िलेश यादव को पार‍िवार‍िक बताया। क‍िदवई नगर एसएचओ शेष नारायण पांडेय ने बताया, प्रदेश के सीएम के ऊपर गलत बयानबाजी करने के आरोप में पूर्व विधायक अजय कपूर के ख‍िलाफ केस दर्ज कर ल‍िया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Loading...