टिकट कटने पर अंशुल वर्मा के बाद अब BJP सांसद अंजू बाला के बागी तेवर !

0 30

हरदोई– जिले से सिटिंग बीजेपी सांसदों का टिकट कटने से बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा नाराज होकर पार्टी ही छोड़ चुके हैं तो अब मिश्रिख लोकसभा से सांसद अंजू बाला के बागी तेवर सामने आए हैं। 

Related News
1 of 653

अपने ट्विटर अकाउंट पर अंजुबाला ने चौकीदार नाम हटाकर सीधे नरेंद्र मोदी से व पार्टी की हाईकमान से अपने टिकट काटने की वजह पूछी व पूर्व लोकसभा चुनाव में उन्ही के द्वारा हारे सांसद को पार्टी के द्वारा दलबदलू नेता अशोक रावत को पार्टी के द्वारा टिकट देने पर गुस्सा भी जाहिर किया। 

दरअसल हाल ही में बीजेपी ने 6 सांसदों का टिकट काट दिया। जिसमें हरदोई की दोनों सीटों पर काबिज सांसदों का भी टिकट कट गया। जिसके बाद अंशुल वर्मा ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सपा जॉइन कर ली। अब मिश्रिख संसद अंजू बाला के बागी तेवर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Comments
Loading...