कांग्रेस ने जारी की दो प्रत्याशियों की सूची

0 20

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को जम्मू कश्मीर और केरल के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Related News
1 of 665

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से कांग्रेस ने जहां गुलाम अहमद मीर को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं केरल की वडाकार सीट से के मुरलीधरन को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि मीर जम्मू प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। राज्य में छह संसदीय क्षेत्र हैं। अनंतनाग सीट के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 316 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Comments
Loading...