90% जल चुकी उन्नाव रेप पीड़िता का बचना मुश्किल, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा

0 63

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जेल से बाहर आए दरिंदो ने गुरुवार को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है. उसे गुरुवार देर शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया था.

Related News
1 of 939

वहीं शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल ने इस पर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है.जिसमें बताया गया है कि पी‌ड़िता की हालत लगातार गिरती जा रही है जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि पीड़ित युवती के बचने के चांस बहुत कम हैं.

अस्पताल के सूत्रों की मानें तो पीड़िता कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख रखा गया है. जांच में पाया गया है कि जलने से पीड़िता के शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान कमर के निचले हिस्से को पहुंचा है. यहां तक कि उसके शरीर के दो अंदरूनी अंग भी काफी डैमेज हो गए हैं. जिसके चलते उसकी स्थिति और भी खराब होती जा रही है.

Comments
Loading...