आज का भाग्यफलः22 दिसंबर 2017

0 51

मेष-कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी।

 

वृष-पुराना रोग उभर सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मिथुन-जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। घर की चिंता रहेगी। लाभ कम होगा।

कर्क-शत्रु परास्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।

सिंह-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति होगी। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा।

Related News
1 of 555

कन्या-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें।

तुला-दौड़धूप अधिक रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर टलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कार्य का विस्तार होगा।

वृश्चिक-जल्दबाजी न करें। कानूनी बाधा आ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

धनु-पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। धनलाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।

मकर-परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। प्रमाद न करें।

कुंभ-कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आएगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

मीन-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...