आज का भाग्यफलः15 नवंबर 2017

0 22

मेष-संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार मिलेगा, प्रयास करें। परिवार की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष-स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन-थकान व आलस्य हावी रहेंगे। दौड़धूप अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। झंझटों में न पड़ें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊँचा करेगी।

कर्क-मेहनत रंग लाएगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं, धैर्य रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबधी मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के योग।

कन्या-भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

Related News
1 of 555

तुला-जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। सावधानी व सतर्कता से व्यापार अनुबंध करें।

वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आएगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

धनु-कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। कर्ज से दूर रहे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर-अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आलस्य रहेगा। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा।

कुंभ-चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जल्दबाजी न करें, धैर्य रखें। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

मीन-कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...