आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी स्लीपर बस, 14 की मौत,कई घायल

0 67

फिरोजाबाद — आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सैफई पीजीआई में किया जा रहा है।दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

Related News
1 of 940

बता दें कि यह दर्दनाक घटना फिरोजाबाद इटावा के बॉर्डर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रात 10 बजे के करीब घटी.पुलिस के मुताबिक, बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक ट्रक में पंचर लगा रहा था, तभी पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भिषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया।’ हादसे के बाद करीब 31 घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि 13 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। , दुर्घटनाग्रस्स बस को जेसीबी से हटाया गया। घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी जा रही है।

Comments
Loading...