मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म,दर्द से छटपटाती रही किशाेरी, दरिंदे को नहीं आया रहम

0 15

कन्नौज — उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ घर में घुसकर युवक जबरन बलात्कार किया।

पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।फिलहाल वारदात के बाद से आरोपी फरार है।किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

Related News
1 of 779

दरअसल कन्नौज थानाक्षेत्र के  एक गांव की महिला ने अलमापुर गहलोत निवासी साहब सिंह पुत्र सत्यपाल, सिपाही लाल पुत्र विजय पाल, सत्यपाल पुत्र  रामचंद्र, अनीता पत्नी सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार रात वह परिवार के साथ मकान की छत पर सो रही थी।

जहां 13 वर्षीय छोटी बेटी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए मकान के बाहर बने शौचालय जा रही थी। उसी समय घात लगाए साहब सिंह ने छोटी पुत्री को घर के अंदर  बरामदे में दबोच लिया। धमकाते हुए दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर सभी लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। 

वहीं आरोपी के घर इन लोगों से उलाहना दिया तो आरोपी के परिजन गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे।वहीं  प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेशसिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...