प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को दिया जन्म

0 30

बहराइच–मेटुकहा गांव निवासी एक महिला को शनिवार रात ढाई बजे के आसपास प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोग उसे जिला महिला अस्पताल लाए। यहां गेट पर पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 

Related News
1 of 1,456

स्वास्थ्य कर्मी महिला को अस्पताल ले गए। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। रामगांव थाना अंतर्ग मेटुकहा गांव निवासी रामकली (27) पत्नी बृजेश गर्भवती थी। शनिवार रात में उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोग वाहन का इंतजाम कर उसे रात 2.40 बजे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पहुंचते ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इससे हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मी बाहर पहुंचे। सभी महिला को लेकर वार्ड में पहुंचे। यहां पर भर्ती कर इलाज शुरू किया। लेकिन रात 2.55 बजे ही परिवार के लोग छुट्टी कराकर घर चले गए। इस मामले में सीएमएस डॉ. डीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गेट पर महिला के प्रसव होने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों की लापरवाही नहीं है। फिर भी महिला डॉ. राबिया को जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच) 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...